Naagin 7 Upcoming twist : नागिन सेवन का अध्याय शुरू हो चुका है। जहां पर कई सारे आतंकवादी मिलकर भारत देश को तोड़ना चाहते हैं। लेकिन वह भी इस बात से रूबरू हैं कि यह देश भगवानों का देश रहा है। यहां पे सदियों सदियों तक भगवानों ने राज किया है। कई युगों में यहां पर भगवानों का जन्म तक हुआ है। इसीलिए इस भूमि को तोड़ना या फिर इस पर कब्जा करना बेहद ही मुश्किल है। लेकिन नामुमकिन नहीं क्योंकि यह देश पहले भी टूटा है और एक हिस्सा पाकिस्तान बना है और यह देश पर पहले भी मुगलों ने कब्जा किया है। इसी उम्मीद से सारे ही आतंकवादी 2001 में भारत में प्रवेश जरूर कर जाते हैं।
लेकिन इन्हें उसी वक्त पता चला था कि यह अभी तक का सबसे बड़ा खतरा उत्पन्न करने वाले हैं। इसीलिए स्वयं महादेव और भगवान विष्णु ने शेषनागिन की पुत्री को इनकी मृत्यु के उद्देश्य से भारतवर्ष यानी भारत देश में भेजा है और वह शेषनागिन की पुत्री और कोई नहीं बल्कि इच्छाधारी नागिन अनंता है। अनंत लोक की महारानी अनंता है। लेकिन यह नागरानी बाकी नागरानियों की तरह नहीं है जिसने कि 100 साल की तपस्या करी हो बल्कि इसे तो केवल एक उद्देश्य के लिए जन्म दिया गया है और शेषनागिन अपनी पुत्री को जन्म देने के बाद ही इस दुनिया को छोड़कर चली गई। उस पुत्री का नाम रखा गया अनंता। लेकिन आज उसके दूसरे माता-पिता ने उसका नाम बदल के पूर्वी रख दिया है। और यही पूर्वी अभी तक अपनी शक्तियों से अनजान है।
इसको नागिन और आलौकिक शक्तियों के सपने जरूर आते हैं लेकिन अभी तक इसे नहीं पता कि यह सपने कोई सपने नहीं है बल्कि अंदर ही अंदर उसकी शक्तियां जागरूक हो रही है और यह सारी आलौकिक अद्भुत आकर्षित चीजें वह समझ नहीं पा रही। खैर पूर्वी थोड़ी सी नासमझ है और भुलक्कड़ भी है। इसीलिए पूर्वी की बहन ने बहुत कोशिश करी कि उसको नौकरी लग जाए और उसे नौकरी लग भी जाती है। पूर्वी इस वक्त अपनी जान लगा देगी ताकि वह नौकरी में वह अच्छे से काम करवाए और इतना ही नहीं बल्कि जैसे-जैसे पूर्वी अपनी पूरी ताकत से काम करने लगेगी, उसे यह महसूस होगा कि उसके पास अद्भुत और आलौकिक शक्तियां हैं।
वो काम जो कि लोगों को करने में कई घंटों लग जाते हैं, पूर्वी कुछ मिनटों में ही कर देती है। पूर्वी को इस बात का भी एहसास होगा कि वह तो दीवाल के आर-पार भी देख सकती है। वह कई सारी चीजों को महसूस कर सके। वह खतरा जो कि अभी आया नहीं है बल्कि आने वाला है। तो यही कहानी हमें नागिन 7 के एपिसोड नंबर थ्री में देखने को मिलने वाली है। आप कितना ज्यादा एक्साइटेड हैं आने वाले एपिसोड्स को लेकर कमेंट सेक्शन में जरूर बताना।
